Khabarwaad Bijapur: बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. सर्चिंग के दौरान फोर्स ने सिराकोंटा से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है.
Read also: सलमान खान फायरिंग केस: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बढ़ी मुश्किल, आरोपियों पर लगा मकोका
विस्फोटकों के साथ पकड़ा गया नक्सली मरपल्ली देवेंद्र मद्देड़ एरिया कमेटी के अंतर्गत संगठन का सक्रिय सदस्य है. साथी नक्सलियों के साथ देवेंद्र जंगल में जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बम लगाने का काम करता है. साथ ही नक्सलियों को विस्फोटकों की सल्पाई का भी काम करता है. पकड़े गए नक्सली को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है. नक्सली के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक जिसमें जिलेटिन स्टिक, कोर्डेक्स वायर, विस्फोट में काम आने वाले डेटोनेटर और वॉकी टॉकी सहित नक्सली साहित बरामद किया है.



