Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव

    September 9, 2026

    मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान

    September 9, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    • रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश
    • राज्य गठन के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में 21 सहायक संचालकों की एक साथ नियुक्ति, CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    • हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक
    • CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू
    • साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में 5 मई से 31 मई तक लगेगा “सुशासन तिहार” का समाधान शिविर, हर वार्ड में होगी आम जनता की सुनवाई

    रायपुर में 5 मई से 31 मई तक लगेगा “सुशासन तिहार” का समाधान शिविर, हर वार्ड में होगी आम जनता की सुनवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 4, 2025Updated:May 4, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    रायपुर में 5 मई से 31 मई तक लगेगा सुशासन तिहार का समाधान शिविर

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में “सुशासन तिहार-2025” के तहत 5 मई से 31 मई तक वार्ड स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी देना है। रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जोन कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

    Read Also-  भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा ECINET: चुनाव प्रक्रिया होगी पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त

    रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन तिहार के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच 2,91,000 से अधिक मांगे और 7,341 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अब अभियान के तीसरे चरण में इन आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी नागरिकों को दी जाएगी। इस चरण में 25 दिन तक शहर के सभी 10 जोनों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे।

    शिविरों में आम नागरिक न केवल अपनी समस्याएं और मांगें रख सकेंगे, बल्कि पहले से दायर शिकायतों के समाधान की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर प्रशासन से सीधे संवाद करें और अपनी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं।

    Read Also-  खून के रिश्ते को किया तार-तार: बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    हर जोन में इस तिथि को लगेगा समाधान शिविर:

    • जोन 1: 10 मई – दही हांडी मैदान, गुढ़ियारी
    • जोन 2: 7 मई – शहीद स्मारक भवन, जीई रोड
    • जोन 3: 13 मई – बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर
    • जोन 4: 15 मई – सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम
    • जोन 5: 19 मई – डीडी नगर सेक्टर-2, सामुदायिक भवन
    • जोन 6: 20 मई – शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला, टिकरापारा
    • जोन 7: 23 मई – पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड
    • जोन 8: 27 मई – सामुदायिक भवन, टाटीबंध (भारत माता स्कूल के सामने)
    • जोन 9: 28 मई – कम्युनिटी हॉल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा
    • जोन 10: 30 मई – सामुदायिक भवन, गुरुद्वारा, देवपुरी

    नगर निगम आयुक्त ने सुशासन तिहार की सफलता के लिए सप्ताहांत पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। समाधान शिविरों के माध्यम से आम लोगों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg raipur news raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.