Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारत के कुछ ऐसे गांव जहां 100-200 साल से नहीं मनाई गई होली, वजह जान हो जाएंगे हैरान

    भारत के कुछ ऐसे गांव जहां 100-200 साल से नहीं मनाई गई होली, वजह जान हो जाएंगे हैरान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 13, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments6 Mins Read

    रंगों का त्योहार यानि होली को लेकर भारत के लगभग हर हिस्से के लोगों में उत्साह जाता है । लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली हमारे देश के प्रमुख त्योहरों में से एक है। कई दिनों पहले से ही होली की धूम देखने को मिल जाती है। इस साल 24 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा।ऐसे में लगभग हर राज्य होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। हालांकि जहां होली को लेकर जगह-जगह तैयारियां जोरों से चल रही हैं, वहीं भारत में ही कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां यह त्योहार नहीं मनाया जाता है। जी हां, संभव है कि यह बात सुनकर आपको अटपटा जरूर लगे लेकिन यह सत्य है और हैरत की बात यह है कि होली न मनाए के पीछे कारण भी बहुत ही अजीबोगरीब है। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे जहां होली नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की वजह क्या है।

    उत्तराखंड के इन गांव में नहीं मनाई जाती होली

    उत्तराखंड के क्वीली, कुरझण और जौंदली गांव में 150 सालों से होली नहीं मनाई गई है। ये गांव रुद्रप्रयाग के अगस्तयमुनि ब्लॉक में है। इन जगहों पर होली नहीं मनाने की कई वजहें बताई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस गांव की इष्टदेवी मां त्रिपुर सुंदरी देवी हैं, जिन्हें हुड़दंग नहीं पसंद। इसके अलावा ये भी वजह बताई जाती है कि इस गांव में जब 150 साल पहले लोगों ने होली खेलने की कोशिश की, तो तीनों गांव हैजा की चपेट में आ गए थे। इस घटना के बाद से किसी ने भी यहां होली खेलने की हिम्मत नहीं जुटाई।

    झारखंड के इस गांव में 100 साल से नहीं मनाई गई होली

    झारखंड के बोकारो के कसमार ब्लॉक स्थित दुर्गापुर गांव में 100 साल से होली का त्योहार नहीं मनाया गया है। इसके पीछे की वजह के घटना है। दरअसल, एक दशक पहले एक राजा के बेटे की होली के दिन मौत हो गई थी। इसके बाद जब भी गांव में होली का आयोजन होता था, गांव में महामारी फैल जाती थी और कई लोगों की मौत हो जाती थी। उसके बाद राजा ने आदेश दिया था कि आज से यहां कोई भी होली नहीं मनाएगा। तब से लेकर अब तक लोग इस आदेश का पालन करते आ रहे हैं। इसके साथ ही यहां के लोगों का आज भी मानना है कि अगर वो एक-दूसरे को रंग लगाएंगे, तो गांव में महामारी और आपदा आ जाएगी।

    Read Also-  Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

     

    गुजरात के इस गांव में 200 साल से नहीं खेली गई होली

    गुजरात के रामसन गांव में लगभग 200 साल से होली नहीं मनाई गई है। इस गांव में होली नहीं मनाने के पीछे ये लोककथा है कि प्राचीन काल से इस जगह पर संतों का अभिशाप लगा हुआ है। कहा जाता है कि कई संतों के साथ उस समय के राजा ने बहुत बुरा व्यवहार किया था। उनके द्वारा दिए गए अभिशाप के कारण इस गांव के लोग होली मनाने से डरते हैं।

    मध्य प्रदेश के इस गांव में 125 साल से नहीं मनी होली

    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई तहसील के डहुआ गांव में 125 साल से ज्यादा होली का त्योहार नहीं मनाया गया है। यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि लगभग 125 साल पहले होली के दिन इस गांव के प्रधान बावड़ी में डूब गए थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। प्रधान की मौत से गांव के लोग बहुत दुखी हुए और इस घटना के बाद लोगों के मन में डर बस गया। इसके बाद से यहां के लोगों ने होली ना खेलना धार्मिक मान्यता बना ली है।

    हरियाणा के इस गांव में शाप की वजह से नहीं मनाते होली

    हरियाणा के कैथल के गुहल्ला चीका स्थित गांव में 150 साल से होली नहीं खेली गई है। इसके पीछे का कारण एक शाप है। दरअसल 150 साल पहले इस गांव में एक ठिगने कद के बाबा रहते थे। कुछ लोगों ने होली के दिन उनका मजाक बनाया। अपमान से क्रोधित बाबा ने होली दहन के समय आग में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले गांव वालों को शाप दे दिया कि जो भी आज के बाद होली मनाएगा उसके परिवार का नाश हो जाएगा। उसके बाद से आज तक यहां होली नहीं मनाई गई।

    छत्तीसगढ़ के इन दो गांव में अलग-अलग वजह से नहीं मनाई जाती होली

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरहरी नाम के एक गांव में लगभग 150 साल से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि 150 साल पहले यहां भीषण आग लगी थी, जिसके कारण गांव के हालात बेकाबू हो गए थे। आग लगने के बाद पूरे गांव में महामारी फैल गई। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि त्रासदी से छुटकारा पाने के लिए एक हकीम को देवी ने स्वपन में दर्शन दिए थे। देवी ने स्वपन में कहा था कि अगर गांव के लोग होली का त्योहार नहीं मनाएंगे तो यहां शांति वापस आ जाएगी। यही वजह है कि तब से लेकर अब तक यहां होली नहीं मनाई गई।

    वहीं, छत्तीसगढ़ के ही धमनागुड़ी गांव में भी पिछले 200 सालों से होली नहीं मनाई गई है। इस गांव के लोग होली जलाने से लेकर गुलाल रंग से भी काफी दूर रहते हैं। इस गांव के लोग दैवीय खौफ के कारण होली नहीं मनाते। यहां को लोग होली के रंग और गुलाल से इतना डरते हैं कि इस दिन वे लोग बाहर निकलने से भी कतराते हैं और खुद को घर के अंदर बंद कर लेते हैं।

    Read Also- गुरु और शिष्‍या का रिश्‍ता हुआ शर्मसार, केस दर्ज

     

    उत्तर प्रदेश के इस गांव में केवल महिलाएं मनाती है होली का त्योहार

    उत्तर प्रदेश के कुंडरा गांव में होली के त्योहार पर केवल महिलाओं को रंगों और गुलालों से होली खेलने की इजाजत मिली है। इसके पीछे की कहानी यह है कि यहां यहां होली के दिन मेमार सिंह नाम के एक डकैत ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। उस समय से लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया था। मगर, बाद में महिलाओं को होली खेलने की इजाजत मिल गई। यहां लड़कियों, पुरुषों और बच्चों तक को होली खेलने की इजाजत नहीं होती है। वहीं इस पुरुष खेतों पर चले जाते हैं ताकि महिलाएं आराम से होली का आनंद लें सके। इस दिन महिलाएं राम जानकी मंदिर में इकट्ठी होकर जमकर होली खेलती हैं।

    तमिलनाडु के लोग इस दिन को मानते हैं पवित्र, लेकिन नहीं मनाते होली

    यह तो सभी जानते हैं कि उत्तर-भारत और दक्षिण भारत के कई रीति-रिवाज आपस में मेल नहीं खाते हैं। ऐसा ही कुछ होली वाले दिन भी होत है। यहां को ज्यादातर लोग होली नहीं मनाते हैं। होली पूर्णिमा के दिन आती है और तमिल लोग मासी मागम मनाकर इसे सम्मान देते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये एक पवित्र दिन है। इस खास मौके पर तमिलनाडु के कई लोगों का मानना है कि इस दिन आकाशीय जीव और पूर्वज, पवित्र नदियों, तालाबों और पानी में डुबकी लगाने के लिए धरती पर उतरते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    13 march 2024 7 की बड़ी बात breaking news cg cg aaj ka samachar cg latest news today cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh cm bhupesh baghel news chhattisgarh khaber chhattisgarh news chhattisgarh news live today chhattisgarh samachar today latest news madhya pradesh news mp latest news today raipur news today today news today news raipur छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ खबर cg छत्तीसगढ़ समाचार आज का सुबह 7 बजे की खबरें 🔴live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.