रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 9 और 10 अगस्त 2025 को दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था दो दिनों के लिए होगी, ताकि त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिले और भीड़ से राहत मिल सके।
ट्रेन का विवरण
-
गाड़ी संख्या 08834 (दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर)
-
प्रस्थान: दुर्ग से सुबह 10:30 बजे
-
प्रमुख ठहराव: भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, खरसिया
-
आगमन: रायगढ़ शाम 6:50 बजे
-
समय सारणी: दुर्ग 10:30 | रायपुर 11:35 | बिलासपुर 15:10 | जांजगीर-नैला 16:10 | चांपा 16:30 | रायगढ़ 18:50
-
-
गाड़ी संख्या 08833 (रायगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर)
-
प्रस्थान: रायगढ़ से शाम 7:00 बजे
-
प्रमुख ठहराव: बिलासपुर, रायपुर (सभी स्टेशन)
-
आगमन: दुर्ग अगले दिन सुबह 1:15 बजे
-
समय सारणी: रायगढ़ 19:00 | बिलासपुर 20:55 | रायपुर 23:30 | दुर्ग 01:15 (अगले दिन)
-




