Khabarwaad National Desk: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जनसभा में भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है। अखिलेश के पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और बेरीकेटिंग तोड़कर मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे।
Read Also: फुल चार्ज करने के लिए घंटो नहीं करना पडे़गा इंतजार, 0 से 100% तक मिनटों में चार्ज होते हैं ये Smartphones
भगदड़ की वजह से मीडियाकर्मियों के कैमरे और स्टैंड टूट गए। अव्यवस्था के चलते अफरातफरी का माहौल मच गया। फूलपुर के पंडिला में इस जनसभा का आयोजन किया गया था। राहुल और अखिलेश बिना भाषण दिए चले गए।
Read Also: लापता युवक की सूने मकान में मिली लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका




