बिलासपुर। जिले में हुई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत, प्रशासन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं।
नए आदेश के अनुसार, डॉ. ज्योति पटेल को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि मनीष साहू को संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पीयूष तिवारी को डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर का कार्यभार सौंपा गया है, और शिव कुमार कंवरको डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है, इसके साथ ही उन्हें तखतपुर का अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।




