Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हिंदू मंदिर पर हमले की घटना पर भड़के एस जयशंकर, कहा- कनाडा में चरमपंथी ताकतों को मिल रही राजनीतिक पनाह…

    हिंदू मंदिर पर हमले की घटना पर भड़के एस जयशंकर, कहा- कनाडा में चरमपंथी ताकतों को मिल रही राजनीतिक पनाह…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Statement of S Jaishankar
    Statement of S Jaishankar

    Statement of S Jaishankar: कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की घटना पर विदेश मंत्री एस। जयशंकर ने कड़ी आपत्ति जताई। ट्रूडो सरकार पर सवाल उठाते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि यह एक तरह से कनाडा में चरमपंथियों को दी जा रही राजनीतिक पनाह की ओर इशारा करता है। इसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्‍यक्‍त की है।

    घटना हमारे लिए गंभीर मुद्दा
    एस. जयशंकर ने कनाडा में हुए हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘कनाडा में हिंदू मंदिर में जो कुछ हुआ, वह बेहद चिंता का विषय है। इस घटना को लेकर हमारे आधिकारिक प्रवक्ता का बयान आपने देखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विषय को बेहद गंभीर बताया है। इस तरह हमने कनाडा को ये जाहिर कर दिया है कि ये घटना हमारे लिए कितना गंभीर मुद्दा है।’ विदेश मंत्री 3 से 7 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

    Read Also-  आरबीआई के पास अब भी नहीं आए 6 हजार 970 करोड़, 2000 के नोट को दबाए बैठे हैं लोग, जानिए कैसे करें वापस

    जयशंकर का कनाडा पर ट्रिपल अटैक
    Statement of S Jaishankar:  कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग के साथ ज्‍वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने एस। जयशंकर से कनाडा की घटना पर प्रतिक्रिया मांगी थी। इस पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ‘मैं तीन बातें कहना चाहूंगा, एक- कनाडा ने बिना कोई खास जानकारी साझा किये आरोप लगाने का एक पैटर्न डेवलेप कर लिया है। दूसरी बात- कनाडा हमारे राजनयिकों को निगरानी में रख रहा है जो अस्वीकार्य है। तीसरी बात- यह घटना बताती है कि वहां (कनाडा) चरमपंथी ताकतों को राजनीतिक पनाह दी जा रही है।’

    पीएम मोदी ने क्‍या कहा…
    Statement of S Jaishankar:  यह घटनाक्रम तब हुआ है, जब भारत-कनाडा संबंधों में खालिस्तानी अलगाववादियों को उत्तरी अमेरिकी देश के कथित समर्थन और भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने में भारत की संलिप्तता के आरोप को लेकर गहरा तनाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा की ऐसी हरकतें भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘हम कनाडा सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी।’

    Read Also-  हर निजी संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकती सरकार- सुप्रीम कोर्ट

    इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि उसे उम्मीद है कि हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। इसने कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि सभी पूजा स्थलों को इस तरह के हमलों से बचाया जाए। बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से कहा गया, ‘हम कल (रविवार) ब्रैम्पटन, ओंटारियो में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करते हैं। हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी पूजा स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए।’

    बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन में प्रदर्शनकारी खालिस्तानी झंडे लेकर रविवार को हिंदू सभा मंदिर में लोगों से भिड़ गए और मंदिर अधिकारियों तथा भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यावधान पैदा कर दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    dr s jaishankar eam jaishankar jaishankar jaishankar interview jaishankar statement jaishankar statement at un jaishankar viral jaishankar viral statement s jaishankar s jaishankar interview
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.