Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन

    September 11, 2026

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका

    September 11, 2026

    देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका
    • देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज
    • स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर CM साय सख्त, खामभाठा पुल निर्माण में देरी पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
    • भंडारा सड़क हादसे पर CM साय ने जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के लिए भेजी गई अधिकारियों की टीम
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पीहर गई पत्नी की अजीब डिमांड, पति ने यह उठाया ये कदम

    पीहर गई पत्नी की अजीब डिमांड, पति ने यह उठाया ये कदम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 23, 2024Updated:March 23, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read
    Strange demand of wife, husband took this step
    Strange demand of wife, husband took this step

    Khabarwaad National Desk. बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाने में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले साल राखी पर अपने पीहर चली गई थी. तब से वापस नहीं लौटी है. कहती है कि ससुराल में रोज उसे शराब और मांस खाने को मिलेगा, तभी वो वापस लौटेगी. पति ने पत्नी के पीहर वालों पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं…

    जानकारी के मुताबिक, पीड़ित चिराग ने बताया कि घर वाले उसके लिए काफी समय से शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे. इसी बीच एक परिचित ने उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली एक युवती नेहा जैन के बारे में बताया. दोनों परिवारों ने आपस में बात की. लड़की वालों ने कहा कि वो उन्हें दो लाख रुपये की जरूरत है. वो अपनी बेटी की शादी उसी से करवाएंगे जो उन्हें दो लाख रुपये देगा.

    चिराग ने बताया कि नेहा उन्हें पसंद आ गई थी. इसलिए दो लाख रुपये देने की शर्त के बाद रिश्ता तय हो गया. जून 2023 को दोनों की शादी हो गई. लेकिन ससुराल पहुंचते ही नेहा ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए. शादी के महज चार दिन बाद नेहा के पिता उनके घर आए. वो नेहा को अपने साथ ये कहकर अपने साथ ले गए कि उन्होंने घर में शादी के बाद कुछ रस्म-रिवाज पूरे करने हैं.

    सास-ससुर के सामने पी शराब

    इसके बाद नेहा वापस ससुराल लौटी. यहां वो अक्सर किसी से घंटों तक फोन पर बात करती रहती. पूछने पर वो टाल-मटोल कर देती. चिराग का कहना है कि एक दिन तो हद ही हो गई. नेहा शराब की दुकान पहुंच गई. यहां से शराब की बोतल खरीदकर ले आई और घर में पीने लगी. जब उसके सास-ससुर ने उसे शराब पीते देखा तो नेहा ने उन्हें धमकी दी. कहा कि उसे कोई टोटे, यह उसे बिल्कुल भी नहीं पसंद. अगर उन्होंने दोबारा उसे टोका तो वो उनके खिलाफ पुलिस में झूठी FIR दर्ज करवा देगी.

    पिछले साल राखी पर चली गई थी पीहर

    नेहा की हरकतों से ससुराल वाले परेशान हो गए थे. तभी रक्षाबंधन के दिन वो अपने पीहर चली गई. कहा कि जल्द ही वापस लौट आएगी. लेकिन उसके बाद से वो कभी वापस नहीं लौटी. जब उसे कहा जाता है कि वापस ससुराल लौट आओ तो वो अजीब सी डिमांड उनके सामने रख देती है. कहती है कि उसे ससुराल में शराब और मांस मिलेगा, तभी वो वापस लौटेगी. फिलहाल चिराग की तहरीर पर कुशलगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. नेहा और उसके घर वालों से भी पूछताछ की जाएगी.

    Read Also: दुर्ग में युवक की हत्या, सिर पर पत्थर पटककर उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद बनी वजह

    कुशलगढ़ थानाधिकारी ने कहा कि युवक चिराग ने अपनी पत्नी नेहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. चिराग का कहना है कि नेहा के परिवार वालों ने अपने समाज के बारे में झूठ बताकर बेटी की शादी करवाई है. नेहा भी पिछले साल से पीहर गई हुई है. ससुराल वापस नहीं लौटती. डिमांड करती है कि रोज शराब और मांस खाने को मिलेगा. तभी वापस लौटेगी.

    Read Also: पूर्व महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस, पार्टी ने तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    db news news बांसवाड़ा बांसवाड़ा की आज की खबर बांसवाड़ा के चोर बांसवाड़ा जेल बांसवाड़ा जेल से 3 कैदी फरार बांसवाड़ा न्यूज़ बांसवाड़ा न्यूज अपडेट बांसवाड़ा बिग न्यूज़ बांसवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़ बांसवाड़ा में चोर गिरोह पकड़ा बांसवाड़ा में छात्रों का पर्दर्शन बांसवाड़ा लेटेस्ट न्यूज़ बांसवाड़ा से बड़ी खबर बांसवाड़ा हिंदी न्यूज़ राजस्थान बांसवाड़ा राजस्थान बांसवाड़ा का समाचार राजस्थान बांसवाड़ा न्यूज़
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.