भोपाल। राजधानी भोपाल में मांस बिक्री को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी दिनों में त्यौहार को देखते हुए 10 दिनों तक अब मुर्गा और मछली समेत मांस बेचने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा जो 21 अक्टूबर तक रहेगा।
Read Also- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का सख्त निर्देश: निजी गाड़ियों से हटें हूटर, सायरन और फ्लैशलाइट, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
दरअसल, सावन के बाद आगामी दिनों में कई धार्मिक पर्व आने वाले हैं। जिसमें लोग मांस और मछली जैसी मांसाहार वाली चीजों का सेवन करना पाप समझते हैं। इस वजह से भोपाल में 10 दिनों तक मांस और मछली नहीं बिकेगा। अगर कोई विक्रेता इसकी बिक्री करते हुए पाया गया तो नगर निगम उसका लाइसेंस निरस्त करेगा।
आगामी समय में आने वाले त्योहार
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त – गणेश चतुर्थी
28 अगस्त – पर्युषण पर्व
3 सितंबर – डोल ग्यारस
6 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
9 सितंबर – पर्युषण पर्व संवत्सरी उत्तम क्षमा दिवस
2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती
21 अक्टूबर – भगवान महावीर के 2500 वां निर्वाण दिवस




