दुर्ग। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-10 इलाके में बुलेट पर अश्लील हरकतें करने वाले कपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवक मनीष बुलेट (नंबर CG-07 CQ-7820) पर सवार था और युवती पेट्रोल टंकी पर उल्टे बैठी हुई थी। वीडियो में दोनों को अश्लील हरकतें करते देखा गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मनीष और युवती को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने और लोगों की जान खतरे में डालने का केस दर्ज किया गया है।
लापरवाह बाइकर्स पर सख्ती की जरूरत
स्थानीय लोगों का कहना है कि टाउनशिप इलाके में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं। स्टंट करने वाले युवक और मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से सड़क पर आमजन को परेशानी होती है। वहीं अश्लील हरकतें करने वाले कपल का असर बच्चों पर भी नकारात्मक पड़ रहा है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




