Khabarwaad national desk: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 8वां मुकाबला…सनराइजर्स हैदराबाद के सामने मुंबई इंडियंस और हो गया बड़ा धमाका. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कहर ही बरपा दिया. हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए. आपको बता दें ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले साल 2013 में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था लेकिन हैदराबाद ने अपने 4 बल्लेबाजों के दम पर इस स्कोर को भी लांघ दिया.
Read also: हत्यारा मामा पुलिस की गिरफ्त में, आवेश में आकर भांजे को उतारा था मौत के घाट, शराब के नशे में बना कातिल
हैदराबाद का कहर
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. मयंक अग्रावल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उसके बाद आई तबाही. इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड ने मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोला और देखते ही देखते हैदराबाद की टीम फ्रंटफुट पर आ गई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक सनसनी मचा दी. हालांकि उनके पार्टनर अभिषेक शर्मा तो उनसे भी बढ़कर निकले. अभिषेक ने ट्रेविस हेड को पछाड़ते हुए सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. आपको बता दें अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए वहीं ट्रेविस हेड के बल्ले से 3 छक्के और 9 चौके निकले.
Read Also: IAS-IPS ने खेली होली, बंगले से खुली जीप में सवार होकर निकले कलेक्टर और पुलिस कप्तान
हेड और अभिषेक आउट हुए तो उसके बाद भी मुंबई के गेंदबाजों को राहत नहीं मिल सकी. क्योंकि एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आ गए और ये दोनों भी मुंबई पर टूट पड़े. हेनरिक क्लासेन ने भी 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से 34 गेंदों में 80 रन ठोक डाले और मार्करम 28 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे.




