Surajpur Latest News: छत्तीसगढ़ के नगर पालिका सूरजपुर के निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री देव गुप्ता की अगुवाई में सभी निर्दलीय पार्षद पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली सोनी और विधायक भूलन सिंह मारावी भी मौजूद रहे।
Read Also- प्राचार्य निलंबित, छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर किया डांस, विडियो हुआ था वायरल
Surajpur Latest News: सूरजपुर नगर पालिका के 18 वार्ड में भाजपा ने 8 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें अपने नाम की हैं। इसके अलावा 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी सफलता प्राप्त की। अब, इनमें से दो निर्दलीय पार्षद ललन सोनवनी और करमातो राजवाड़े ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की ताकत को और बढ़ा दिया है। इस नए राजनीतिक समीकरण के साथ भाजपा के लिए उपाध्यक्ष पद की संभावनाएं भी खुल गई हैं। सभी नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत किया गया है।




