स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का रोमांच 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज होने वाला है। बीसीसीआई की मेंस सिलेक्शन कमिटी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।
मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में आज चीफ सेलेक्शन कमिटी की अहम बैठक होगी। बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम इंडिया के नामों का खुलासा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वुमेंस सेलेक्शन कमिटी आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वॉड का ऐलान करेगी।




