आतंकवादियों को समर्थन देने वाले पाकिस्तान देश को पूरी दुनिया के सामने बे-नकाब करने के लिए भारत कई देशों की यात्रा करने जा रहा। इस यात्रा की ख़ास बात यह है कि इसमें सभी दलों के नेता शामिल होंगे। इस यात्रा का मकसद पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एक करना है।
सरकार ने इसके लिए 51 सदस्यीय भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है। इनमें सांसद, पूर्व मंत्री और 8 पूर्व राजदूत शामिल हैं। ख़ास बात यह है कि, हर प्रतिनिधिमंडल में एक मुस्लिम नेता या विदेश मंत्रालय के अधिकारी को रखा गया है। ये सभी नेता मिलकर दुनिया के कई देशों में जाएंगे और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भारत का पक्ष रखेंगे।




