Bhilai Crime News: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में बीती रात एक सनकी युवक ने युवती से बात न करने की नाराजगी में उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती के परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं, वहीं आरोपी युवक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोशल मीडिया पर नंबर वायरल होने से बढ़ा विवाद
Bhilai Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, युवती और उसकी मां का मोबाइल नंबर भिलाई के रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया था। इस बात को लेकर युवती के परिवार और आरोपी युवक के बीच तनाव गहराता चला गया। तनाव इस कदर बढ़ा कि मंगलवार रात को यह हिंसा में तब्दील हो गया।
Read Also- सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 2 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार, ग्रामीणों ने घेरा घर, मौके पर पहुंची पुलिस ने हटाया, कार्रवाई जारी
महिलाओं से बदसलूकी, मारपीट और चाकूबाजी
Bhilai Crime News: घटना के दौरान युवक ने युवती के परिवार की महिलाओं के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सीसीटीवी में कैद हुआ हमला, वीडियो वायरल
इस हमले की पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में युवक का उग्र व्यवहार और हमले की पूरी तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।




