Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » GOA के बीच खूबसूरत हैं, लेकिन यहां आवारा कुत्ते डराते हैं… रूसी पर्यटक ने की ये मांग

    GOA के बीच खूबसूरत हैं, लेकिन यहां आवारा कुत्ते डराते हैं… रूसी पर्यटक ने की ये मांग

    adminBy adminMay 18, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    Khabarwaad National Desk: कुछ दिन पहले गोवा घूमने आई एक रूसी महिला पर्यटक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था. हमले में रूसी पर्यटक बाल-बाल बच गई थी. स्थानीय मछुआरे पेले ने महिला को इन कुत्तों के चंगुल से बचाया. इस रूसी पर्यटक का नाम क्रिस्टीना है. वह साउथ गोवा के बनावली बीच पर घूमने आई थी.

    इस हमले के बाद क्रिस्टीना ने गोवा सरकार और पर्यटन मंत्री से समुद्र तट पर पर्यटकों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि गोवा में समुद्र तट खूबसूरत हैं, हमें यहां घूमना पसंद है. मगर, अफसोस है कि यहां आवारा कुत्ते भी हैं, जिनके हमले से डर लगता है.

    क्रिस्टीना पिछले कुछ दिनों से साउथ गोवा में रह रही थीं. वह कुछ देर टहलने के लिए बनावली समुद्र तट तक आती थी. क्रिस्टीना ने कहा कि मैं गोवा में पहली बार आई हूं. यहां के समुद्र तट बहुत साफ और सुंदर हैं. मैं इस खूबसूरत जगह से प्यार करने लगी हूं. यहां के लोग बहुत दयालु हैं और उनके चेहरों में मुस्कुराहट रहती है.

    Read Also: मकान को लेकर पिता-पुत्र में विवाद, बेटे-बहू और पोते को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

    यहां बहुत स्वादिष्ट खाना मिलता है और यहां पर बहुत सारी अच्छी चीजे हैं. मगर, यहां एक बड़ी समस्या भी है, जिसके बारे में मैं आपको बताना चाहती हूं. यहां बीच में बहुत से आवारा कुत्ते हैं. बनावली समुद्र तट पर मुझे करीब 10 कुत्तों ने घेर लिया. उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया. इस बीच स्थानीय मछुआरे पेले ने मुझे बचाया.

    Read Also: सावधान! कहीं स्वाद के चक्कर में मौत को न्यौता तो नहीं दे रहे आप… WHO ने किया आगाह

    यह बहुत बहादुरी भरा काम था और मैं इसकी प्रशंसा करती हूं. मैं गोवा के पर्यटन मंत्री से कहना चाहती हूं कि आवारा कुत्तों के लिए केयर हाउस बनाए जा सकते हैं. इस बीच, रूसी महिला पर्यटक को कुत्तों के चंगुल से बचाने वाले मछुआरे पेले ने भी मांग की कि सरकार को गोवा में समुद्र तट पर घूम रहे कुत्तों की उचित देखभाल करनी चाहिए.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    baga beach baga beach goa beach beach resort in goa beaches in goa best beaches in goa best goa beach goa goa beach goa beach neha kakkar goa beach tony kakkar goa beaches goa india goa wale beach pe goa wale beach pe dance hotels in goa near beach palolem beach palolem beach goa palolem beach goa india south goa south goa beach south goa beaches things to do in goa top 10 beaches in goa top 5 beaches in north goa top 5 beaches of north goa
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.