बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी-नक्सल ऑपरेशन में अब तक 31 नक्सलियों के कर्रेगुट्टा में मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (DRG), और अन्य विशेष बलों के लगभग 24,000 जवान शामिल थे।
साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, कलाकारों और साहित्यकारों के पेशन में बढ़ोतरी समेत लिए गए अन्य निर्णय
ऑपरेशन की शुरुआत 21 अप्रैल 2025 से हुई। इसे राज्य की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई माना जा रहा है।अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 20 की शिनाख्त हो चुकी हैययय इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण नक्सली नेताओं का सफाया किया गया.इस ऑपरेशन में तेलंगाना राज्य समिति और नक्सलियों की सबसे सशक्त इकाई ‘बटालियन नंबर 1’ के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया है. पिछले कुछ दिनों में चार महिला नक्सलियों की भी मौत हुई है, जिनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
हाथियों का उत्पात, मरवाही वन परिक्षेत्र में गजराज की चहलकदमी, घर तोड़ा, फसलें की बर्बाद, ग्रामीण और किसान परेशान
ऑपरेशन में मारे गए ये नक्सली
डोडी सन्नी (37) निवासी टेकलगुड़ा, जिला सुकमा – PLGA बटालियन नंबर वन की सदस्या, इनाम 8 लाख
बाड़से हुंगी, उम्र 18 वर्ष, निवासी रेंगाईपारा, जिला बीजापुर – PLGA बटालियन नंबर वन की सदस्या, इनाम 8 लाख
सोढ़ी हड़मे, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोयला जिला सुकमा – PLGA बटालियन नंबर वन की सदस्या, इनाम 8 लाख
मड़कम हिड़मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी जीड़पल्ली थाना पामेड़ – पार्टी सदस्य
माड़वी जोगा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पनवासी कोजेर जिला बीजापुर – पार्टी सदस्य
जोगा हेमला, उम्र 31 वर्ष, निवासी बटटुम, जिला सुकमा – पार्टी सदस्य
दुग्गा वेका ऊर्फ सोमा, उम्र 24 वर्ष, निवासी बुड़गीचेरू, जिला बीजापुर – पार्टी सदस्य
मोटूमड़ुमा, उम्र 18 वर्ष, निवासी कोंडापल्ली, जिला बीजापुर – पार्टी सदस्य
भीमा माड़वी उम्र 23 वर्ष, निवासी निलावाया, जिला बीजापुर – एसीएम, दक्षिण बस्तर डिवीजन
सादरपल्ली चंदू, उम्र 23 वर्ष, निवासी एटुरू जिला सुकमा – पाटी सदस्य /डॉक्टर टीम
सन्नी करटम उम्र 22 वर्ष, निवासी आउटपल्ली, बीजापुर – प्लाटून नम्बर 10 सदस्या
मंजूला कारम उम्र 36 वर्ष, निवासी लहरोली, जिला बीजापुर – PLGA BN No-01 PPCM
राधा ताती उम्र 25 वर्ष, निवासी पालनार, जिला बीजापुर – एसीएम
सोढ़ी मंगली उम्र 27 वर्ष, निवासी दुलेर, जिला सुकमा – पाटी सदस्य
रामे मड़कम उम्र 25 वर्ष निवासी गुडुम, जिला सुकमा – पार्टी सदस्य
सोमड़ी तामो उम्र 18 वर्ष, निवासी कोण्डापल्ली, जिला बीजापुर – पार्टी सदस्य
कुंजाम भीमे उम्र 20 वर्ष, निवासी तुमरेल जिला बीजापुर – पार्टी सदस्य
नरसिंह राव उम्र 35 वर्ष, निवासी भीमाराम जिला बीजापुर – पीपीसीएम
लखमू पोयामी, उम्र 25 वर्षी, निवासी केतुलनार जिला बीजापुर – पार्टी सदस्य
सोढ़ी लक्ष्मण उम्र 24 वर्ष निवासी कस्तुरपाड़ जिला बीजापुर – एसीएम
पूनेम पोदिया उम्र 30 वर्ष निवासी भसूापर जिला बीजापुर – एसीएम, टीएसएस कम्युनिकेशन इंचार्ज




