बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात पति-पत्नी का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। दंपति ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा निवासी वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते दंपती के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी सामान समेट कर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फंदे पर शव लटकता देख लोगों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास को लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच पड़ताल जारी है।




