रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में प्रदेश की अगली राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) बैठक शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में प्रदेश के किसानों से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू करने पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों और आगामी राज्योत्सव 2025 की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।




