बिलासपुर। हरेली पर्व मनाकर घर लौट रहा खम्हरिया का साहू परिवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव के पास स्थित तुंगन नाला पार करते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। इस हादसे में 3 साल का मासूम तेजस नाले में बह गया, जबकि कार में सवार 8 अन्य लोगों की ग्रामीणों ने जान बचा ली।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बने देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर में दर्शन के लिए कार से गए थे। वापसी के दौरान तेज बहाव के चलते पुल पार करते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरी।
कार में चार व्यस्क और पांच बच्चे सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन वर्षीय तेजस को तेज बहाव से नहीं बचाया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। देर शाम तक मासूम तेजस की तलाश जारी थी।




