रायपुर। नया रायपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई…हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया…इस दौरान मौके से गुजर रहे बीएसएफ जवान ने खून से लथपथ और बेहोश पड़े युवक को देखा तो प्राथमिक उपाय कर उसकी जान बचाई….
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे राम मंदिर, भगवान राम की पूजा-अर्चना की, पत्नी डॉ अदिति भी साथ आई नजर
BSF के अफसर और जवानों ने घायल को CPR दिया, सिर से बह रहे खून को रोकने के लिए कपड़ा बांधा और राखी पुलिस को सूचित किया. वहीं घटना की सूचना पर एंबुलेंस देर से पहुंची. इससे पहले ही बीएसएफ ने सड़क से गुजरते निजी अस्पताल के एंबुलेंस को रोककर घायल को अस्पताल राखी उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इस दुर्घटना में घायल की मदद कर बीएसएफ ने मानवता की मिसाल पेश की है..




