नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि बुधवार को अफगानिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर (75 मील) की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप की वजह से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
29 मार्च को आया था भूकंप
बीते महीने 29 मार्च को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र काबुल के पास था। भूकंप का असर अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान के भी कई इलाकों में महसूस किया गया था।
पेशी के बाद पुलिस हिरासत से दो आरोपी फरार, रेप के दोषी है दोनों, 2 आरक्षक पर गिरी गाज, सस्पेंड
21 फरवरी को भी आया था भूकंप
29 मार्च से पहले इसी साल 21 फरवरी को भी अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई थी। देर रात आए इस भूकंप के कारण कई लोग घरों से बाहर भागते नजर आए थे।




