Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

    September 11, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर CM साय सख्त, खामभाठा पुल निर्माण में देरी पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

    September 11, 2026

    भंडारा सड़क हादसे पर CM साय ने जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के लिए भेजी गई अधिकारियों की टीम

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज
    • स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर CM साय सख्त, खामभाठा पुल निर्माण में देरी पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
    • भंडारा सड़क हादसे पर CM साय ने जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के लिए भेजी गई अधिकारियों की टीम
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वनांचल के गांवों में लौटी शिक्षा की रौशनी, युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार

    वनांचल के गांवों में लौटी शिक्षा की रौशनी, युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर।    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का असर अब वनांचल के गांवों में साफ़ दिखाई देने लगा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन गांवों में वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझते स्कूलों को अब राहत मिली है। लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही है।

    हाईस्कूल बड़गांवखुर्द को मिले दो व्याख्याता

    गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित हाईस्कूल बड़गांवखुर्द में पहले कोई भी स्थायी शिक्षक नहीं था। केवल एक अतिथि शिक्षक के सहारे स्कूल चल रहा था। लेकिन युक्तियुक्तकरण के तहत अब हिन्दी और गणित के दो व्याख्याताओं की पदस्थापना की गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब बच्चों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा।

    ढाब गांव में शिक्षा को मिला नया सहारा

    विकासखंड भरतपुर के ग्राम ढाब की प्राथमिक शाला में वर्षों से सिर्फ एक शिक्षक कार्यरत थे। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब यहां एक सहायक शिक्षक की नियुक्ति हुई है। गांव के सरपंच और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शिक्षा का माहौल सुधरेगा और बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से हो सकेगी।

    खोखनिया गांव में पूरी हुई वर्षों की मांग

    गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के भीतर बसे खोखनिया गांव की प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में लंबे समय से शिक्षक नहीं थे। यहां 87 बच्चे दर्ज हैं, लेकिन शिक्षक कम थे। अब युक्तियुक्तकरण के बाद प्राथमिक शाला में एक और माध्यमिक शाला में दो शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इससे गांववालों को बड़ी राहत मिली है।

    देवशील में शिक्षकों की पदस्थापना से जागी नई उम्मीद

    ऐसे ही एक अन्य पहुंचविहीन गांव देवशील की प्राथमिक शाला में 57 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल में केवल एक शिक्षक कार्यरत थे। अब एक और शिक्षक की नियुक्ति से यहां शिक्षा को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने शिक्षक की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है, कि शिक्षा की पहुंच अंतिम गांव तक हो। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के माध्यम से हमने उन स्कूलों में शिक्षक भेजे हैं, जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। बच्चों को अच्छी पढ़ाई का अवसर मिले, यह हमारा संकल्प है। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर CM साय सख्त, खामभाठा पुल निर्माण में देरी पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश

    भंडारा सड़क हादसे पर CM साय ने जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के लिए भेजी गई अधिकारियों की टीम

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.