CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्नकाल के दौरान बैगा आदिवासी क्षेत्र में नलकूप खनन में धांधली का गंभीर मामला उजागर हुआ। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस संदर्भ में जानकारी मांगी, जिस पर मंत्री केदार कश्यप ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
Read Also- सचिन पायलट ने रायपुर जेल में बंद कवासी लखमा से की मुलाकात, कहा- BJP सरकार का व्यवहार अत्यंत अमानवीय
CG Assembly Budget Session: विधायक भावना बोहरा ने कहा कि बैगा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए नलकूप खनन की जानकारी में कई अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसमें साल को बदलने का मामला भी शामिल है। मंत्री केदार कश्यप ने जवाब देते हुए कहा कि नलकूप खनन या नल लगाने का कोई कार्य नहीं हुआ है और यही जानकारी संबंधित विभाग द्वारा दी गई है। इस पर विधानसभा के सभापति ने बताया कि मंत्रालय द्वारा इसकी अवधि को कम किया गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत यहां विभिन्न पदों पर निकली संविदा भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…
CG Assembly Budget Session: भावना बोहरा ने यह भी पूछा कि क्या कृषि के लिए बोरवेल खनन का कोई प्रावधान है। मंत्री ने उत्तर दिया कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत कई कार्य किए जाते हैं, और उनकी कोशिश है कि पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विधायक के पास कोई अलग जानकारी है तो उसे प्रस्तुत करें, वे जांच कराने को तैयार हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में 2615 डीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की नियुक्ति, जारी की गई स्कूल आवंटन की सूची
विधायक ने 2019 के नलकूप खनन में 93 नलकूपों के कार्य में हुई धांधली की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत स्पष्ट है। मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि जो भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, उस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बैगा जनजाति के लोगों के लिए बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




