KHABARWAAD BILASPUR. जिले में रविवार देर रात को एक आदतन बदमाश ने स्कूटी सवार एक युवक पर लाठी से हमला किया। जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लाठी लेकर आया और युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगा। जिसमें युवक ने जान बचाकर भगा, घटना तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग पर हुई।
Read Also- 600 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 14 तस्कर गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, अंकुर सिंह और बदमाश श्रेयांश सिंह उर्फ कंडा के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके चलते श्रेयांश मौके की तलाश में था। रविवार रात करीब 11 बजे अंकुर सिंह किसी काम से श्रीकांत वर्मा मार्ग तरफ गया था, तभी उसे श्रेयांश ने देख लिया। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। पहले तो उसने अंकुर को रोककर उससे गाली-गलौज करने लगा, फिर लाठी लेकर आ गया और अंकुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लिहाजा, पुलिस सरेराह हुई मारपीट की इस घटना से अनजान है।
Read Also- खबर देने वाला ही निकला हत्यारा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
बताया जा रहा है कि श्रेयांश सिंह आदतन नशेड़ी और निगरानी बदमाश है। कुछ समय पहले ही उसने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था, इसके बाद उसने पुरानी रंजिश के चलते अंकुर सिंह पर हमला कर दिया।”




