जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर आंध्रप्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में हुई मुठभेड़, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा सहित 13 माओवादी मारे गए थे, को संगठन ने फर्जी एनकाउंटर बताया है। इसी आरोप के आधार पर नक्सली संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की है।
प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने माओवादी लीडर देवजी को गुप्त रूप से गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तारी को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया। कमेटी का आरोप है कि देवजी सहित लगभग 50 माओवादियों को गुप्त स्थानों पर हिरासत में रखा गया है और उन्हें अदालत में पेश नहीं किया गया, जो कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।




