रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज से दोबारा ‘सहयोग केंद्र’ की शुरुआत हो गई है। इस केंद्र के माध्यम से आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकेंगे।
पहले दिन कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। यह सहयोग केंद्र राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थापित किया गया है, जहां रोजाना अलग-अलग मंत्री मौजूद रहेंगे।
इस केंद्र में शासन से जुड़ी विभिन्न विभागों की शिकायतें, सुझाव और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।




