Khabarwaad bilaspur: पुराना बस स्टैंड स्थित करबला रोड में रोज की तरह शनिवार की दोपहर लोगों का आवागमन जारी था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद कार घसीटते हुए एक दुकान की रेलिंग से जा टकराई. यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. इस बीच कार में सवार 2 नाबालिग किसी तरह बाहर निकलकर भाग गए. इधर एक नाबालिग घायल हालत में कार के अंदर फंसा हुआ था.
Read also: पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक, हुआ रोड एक्सीडेंट
सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 भी पहुंच गई थी. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कार को सीधा कर नाबालिग को बाहर निकाला. डायल 112 की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.




