Crime News in CG Durg : दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई। गया नगर के बालाजी ज्वेलर्स में बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और लगभग 5 लाख रुपये की सोने की अंगूठियां चुरा कर फरार हो गए।
Crime News in CG Durg : घटना के समय दुकान के मालिक सेक्टर 9 अस्पताल गए हुए थे, जबकि दुकान में पिछले डेढ़ वर्ष से कार्यरत डिंपल अकेली थीं। एक आरोपी ने दुकान के भीतर घुसकर सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। डिंपल जब उसे अंगूठियां दिखा रही थीं, तभी आरोपी ने अपनी दसों उंगलियों में अंगूठियां पहनकर तेजी से दुकान से बाहर निकल गया। उसका साथी बाहर बाइक पर खड़ा था, जिसने दोनों को लेकर फरार हो गया।
Read Also- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश
Crime News in CG Durg : पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी राजीव नगर दुर्ग की ओर भागे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गया नगर सहित आस-पास की जगहों पर नाकेबंदी की गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक आरोपी लाल रंग की हूडी और काले रंग का बैग पहने हुए था, जबकि दूसरे ने स्लेटी रंग की शर्ट और मटमैला रंग का पैंट पहन रखा था।
पुलिस ने ज्वेलरी दुकान के मालिक से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।




