Khabarwaad Raipur: राजधानी के सरोरा इलाके में विजय यादव की हत्या के आरोपी रूपेश और 16 साल के नाबालिग को पुलिस ने जीआरपी के मदद से राउरकेला में पकड़ लिया। आरोपी हत्या के बाद ट्रेन से भाग रहा था।
पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने रेलवे पुलिस और आरपीएफ से संपर्क किया। उनकी मदद से आरोपी को राउरकेला स्टेशन में ट्रेन के भीतर पकड़ लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों का मृतक से लेन देन का विवाद था।
Read also : 100 प्रतिशत मतदान की अपील, एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ
जानकारी के मुताबिक सरोरा निवासी विजय यादव जो कि अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसका उरला निवासी रूपेश महतो से विवाद चल रहा था। विजय ने रूपेश को उधार में राशन दिलाया। जिसका वह भुगतान नहीं कर रहा था। विजय उससे पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। वारदात वाले दिन आरोपी ने विजय को बुलाया। रॉड से पीट पीटकर विजय की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई हैं।




