खैरागढ़. खैरागढ़ के ग्राम रेंगाकठेरा में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट – पीटकर हत्या कर दी। घर का छोटा भाई शादी न कराए जाने से नाराज था, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया.
फिल्मी स्टाइल में मर्डर: दोस्तों को 40 हजार देकर शव दफनाया जमीन में, फिर…
जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि राकेश लंबे समय से अपनी शादी को लेकर नाराज था. उसका मानना था कि बड़े भाई प्रदीप ने जानबूझकर उसकी शादी नहीं कराई. इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो घातक हिंसा में बदल गई.
RPF की महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश
आक्रोशित राकेश ने घर में रखी बांस की बल्ली से प्रदीप के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश मंडावी फरार है. पुलिस ने गांव में दबिश देकर उसकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




