Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मंदिर में चोरी की वारदात: सोने का हार, मुकुट और लाखों की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    मंदिर में चोरी की वारदात: सोने का हार, मुकुट और लाखों की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 23, 2025Updated:June 23, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    Dhamtari News

    धमतरी। Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद नगर में स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र माने जाने वाले माँ चंडी मंदिर में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर देवी माँ के सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषणों और दान पेटी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

    चोरी गए सामानों में माँ चंडी का सोने का रानी हार, मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी की चरण पादुका और दान पेटी में रखी हजारों की नकदी शामिल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर कुरूद पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    Dhamtari News:  इस घटना ने न केवल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी गहरा झटका दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    Dhamtari News:  स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि जब एक प्रसिद्ध देवी मंदिर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है? इससे पहले भी छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

    Read Also-  रायपुर से जबलपुर जा रही तेज रफ्तार कार पुल से गिरी, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    शहरवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ठोस और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। लोगों का कहना है कि देवी माँ की प्रतिष्ठा और श्रद्धालुओं के विश्वास को जो ठेस पहुंची है, उसकी भरपाई तभी संभव है जब दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    dhamtari latest news dhamtari news dhamtari news cg dhamtari news hindi dhamtari news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.