रायपुर। एक बार फिर से OLA के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी है, ये मामला रायपुर का है, जहां बीच सड़क स्कूटर में आग लग गई. अचानक उसमें से आग भभक गया और तेजी से फैलते हुए पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक बैटरी से चलित ओला स्कूटी में सवार दोनों युवक आज सुबह एयरपोर्ट से रायपुर शहर के तरफ आ रहे थे। तभी अमलीडीह-माना रोड में अचानक गाड़ी में से जलने की गंध आने लगी। जब गाड़ी को रोके तो अचानक उसमें से आग भभक गया और तेजी से फैलते हुए पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।




