Khabarwaad korba: 7 मई को होने वाले कोरबा लोकसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. शुक्रवार शाम एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तैयारियों का जायजा लिया. हजारों जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए कोरबा पुलिस तैयार है.
Read also: सट्टेबाजों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्यवाही, रिहायशी कॉलोनी से चार गिरफ्तार
सीएसईबी ग्राउंड से जवानों का फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो कोतवाली थाना में खत्म हुआ. इस फ्लैग मार्च में अधिकारी, थाना चौकी प्रभारी, चुनाव ड्यूटी करने दिगर राज्य से आये अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल आर्म्स- एम्युनेशन व साजो-सामान, थाना व यातायात के पेट्रोलिंग गाड़ियों के साथ शहर के मेन रोड और चौक चौराहों पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया.
Read also::Jio के 30 दिन वाले प्लान ने बिगाड़ी सबकी हालत, जितना चाहें उतना इस्तेमाल करें डेटा
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जिला प्रशासन ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला. मतदाताओं से अपील है कि 7 मई को वोट जरूर डाले. कानून व्यवस्था से निपटने के लिए कोरबा पुलिस पूरी तरह से तैयार है.



