KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 26वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई (इकाना) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
लखनऊ का यह 17वें सीजन में पांचवां मैच होगा। LSG के पास 4 मैच में 3 जीत और 1 हार से 6 पॉइंट्स हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। दूसरी ओर दिल्ली का यह छठा मैच होगा। DC के पास 5 मैच में महज 1 जीत और 4 हार से 2 पॉइंट्स हैं। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल/दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान और नवीन-उल-हक।
इम्पैक्ट प्लेयर : कृष्णप्पा गौतम।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, जाय रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट प्लेयर : कुमार कुशाग्र।




