दुर्ग। जिले के जुनवानी रोड में ट्रक चालक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिम सुपेला निवासी मोहम्मद शरीफ 28 फरवरी की रात 8.30 बजे एक्टिवा सीजी 07 सीजी 7843 से बाईपास होते हुए दुर्ग आ रहा था। धमधा रोड बोगदा पुलिया के पास ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में प्रार्थी के पैर, हाथ आदि में चोटे आई हैं।




