KHABARWAAD DHAMTARI. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहें है। रोजाना सड़क हादसे में किसी न किसी की दर्दनाक तरीके से मौत हो रही है। वही धमतरी जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। जिले के जिले के एनएच 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जीप में सवार होकर स्कूल से घर जा रहे बच्चों तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया।
इस भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 बच्चे घायल हैं। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।




