Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विभाग की गलती से मिली अतिरिक्त सैलरी की वसूली नहीं, कर्मचारी को राहत

    August 11, 2026

    CG-TET-2024: 20 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, हटाए गए सवालों को शामिल करने की मांग खारिज

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विभाग की गलती से मिली अतिरिक्त सैलरी की वसूली नहीं, कर्मचारी को राहत
    • CG-TET-2024: 20 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, हटाए गए सवालों को शामिल करने की मांग खारिज
    • महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई, टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार
    • युवाओं के हित में CM साय का संवेदनशील निर्णय, 24-26 अक्टूबर की परीक्षा अब नवंबर में
    • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
    • महिला जनप्रतिनिधियों के पति और रिश्तेदारों को नहीं बनाया जाएगा प्रतिनिधि, राजपत्र में अधिसूचना जारी
    • कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने मुख्य सचिवों से की चर्चा, छत्तीसगढ़ ने रखे सुधार के सुझाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुनिया को ट्रंप की धमकी: टेक कंपनियों के खिलाफ नियम बनाए तो भुगतना होगा खामियाज़ा

    दुनिया को ट्रंप की धमकी: टेक कंपनियों के खिलाफ नियम बनाए तो भुगतना होगा खामियाज़ा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 26, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। सोमवार को उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स या उससे जुड़े नियम लागू करेंगे, उनके खिलाफ अमेरिका भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा और चिप निर्यात पर रोक लगा देगा।

    ‘अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं’

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वह अमेरिका की “शानदार टेक कंपनियों” के खिलाफ होने वाले किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजिटल टैक्स और डिजिटल मार्केट रेगुलेशन जैसे नियम, अमेरिकी तकनीक को नुकसान पहुँचाने और भेदभावपूर्ण नीतियां लागू करने के लिए बनाए गए हैं।

    ‘चीन को छूट, अमेरिका पर सख्ती’

    ट्रंप ने खास तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन नियमों के जरिए चीन की बड़ी टेक कंपनियों को पूरी छूट दी जाती है, जबकि अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाता है। इसे उन्होंने “नाकाबिले-बर्दाश्त” करार दिया।

    ‘टेक्नोलॉजी और चिप एक्सपोर्ट पर लगाएंगे बैन’

    ट्रंप ने आगे कहा,

    “डिजिटल टैक्स और डिजिटल कानून, अमेरिकी टेक्नोलॉजी को नुकसान पहुँचाने के लिए बनाए गए हैं। वे चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को छूट देते हैं। यह अब बंद होना चाहिए और अभी बंद होना चाहिए।”

    उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका अपने कीमती टेक्नोलॉजी और चिप निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेगा। साथ ही, डिजिटल टैक्स लागू करने वाले देशों के निर्यात पर अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया जाएगा।

    वैश्विक तनाव की आशंका

    विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इस बयान से अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ सकता है, क्योंकि यूरोपीय संघ और कुछ एशियाई देश पहले से ही डिजिटल सर्विस टैक्स पर जोर दे रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.