Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गरियाबंद समेत तीन जिले में दंतैल हाथी का आतंक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    गरियाबंद समेत तीन जिले में दंतैल हाथी का आतंक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 13, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD GARIABAND. जिले में दंतैल हाथी पहुंचा हुआ है, जो कि धान की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हाथी दल से बिछड़ने और अकेले होने के चलते काफी खतरनाक हो गया है। पिछले महीने यह हाथी धमतरी जिले में एक महिला को मौत के घाट उतार चुका है। धमतरी से निकल कर अब यह कुछ दिनों पहले गरियाबंद जिले की सीमा को पार कर महासमुंद पहुंचा था।

    रविवार देर रात फिर यह हाथी महासमुंद जिले की बघनिह नदी को पार कर गरियाबंद जिले में पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, यह हाथी रातभर में 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय कर दूसरे जिले में पहुंच जाता है। दंतैल हाथी के आने से जिले के 20 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। यह हाथी गरियाबंद, धमतरी और महासमुन्द जिले में अकेले विचरण कर रहा है।

    Read Also-  पूर्व विधायक हुए सड़क हादसे का शिकार…

    विभाग ने जारी किया अलर्ट
    हाथी की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बम्हनदेंही, नाचनबाय, गुण्डरदेही, तरजुंगा, बनंगवा, करपी, लोहझर, सोरिद खुर्द, नागझर, सरकंडा बोरिद, खुड़सा, सिलयारी, बाहरा, गनियारी और फुलझर समेत दर्जनों गांवों में अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है। इसके साथ ही वन विभाग हाथी को लगातार ट्रैक कर रहा है।

    बार-बार क्यों आते हैं हाथी?
    गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद, तीनों ही जिले में धान की बंपर फसल की पैदावार होती है। धान जो कि हाथियों का प्रिय भोजन है, इसके अलावा हाथियों को महुआ भी काफी ज्यादा पसंद है इसलिए यह क्षेत्र धीरे-धीरे हाथियों के लिए अनुकूल होते जा रहा है। इन क्षेत्रों में नदी-नाले और तालाब भी काफी संख्या में पाए जाते हैं, जिसके चलते हाथी अब इन क्षेत्रों के अनुकूल होने लगे हैं और इन्हीं क्षेत्रों में विचरण करते रहते हैं।

    Read Also-  प्रदेश में 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    हाथियों का अलग-अलग होता है भोजन
    उदंती सीता नदी अभ्यारण क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि शहरों और अभ्यारण के अंदर रहने वाले हाथियों का खान-पान, आदत और शैली सभी में काफी फर्क रहता है। वर्तमान में सीकर शहर के जंगलों में 35 से 40 की संख्या में हाथियों का दल अभ्यारण के अंदर विचरण कर रहा है। अभ्यारण में रहने वाले हाथी फसलों और मकान को काफी कम नुकसान पहुंचाते हैं। शहरी क्षेत्र में विचरण करने वाले हाथियों का प्रिय भोजन धान और महुआ है। जिसके चलते वह इन क्षेत्रों में लगातार विचरण कर रहे हैं।

    वहीं अभ्यारण में विचरण करने वाले हाथी साल वृक्ष की जड़, भेलवा वृक्ष की जड़, मोयन वृक्ष की जड़ एवं छाल, बारगा की छाल को खाते हैं। अभ्यारण में विचरण करने वाले हाथी शहरी हाथियों के मुकाबले काफी शांत स्वभाव के होते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg latest news today cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news hindi news latest news live news mp breaking news mp news news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.