रायपुर। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो शासकीय कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है।
दो सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
पौलुस बड़ा जलसंसाधन विभाग, सहायक अभियंता जनपद पंचायत मस्तूरी में 17 फरवरी को आयोजित मतदान दिवस के दौरान, पौलुस बड़ा को शराब का सेवन करते हुए देखा गया। इसके चलते उन्होंने अपने सेक्टर अधिकारी के कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरती, जिससे मतदान प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के उल्लंघन में आता है।
Chhattisgarh News: सीएम साय ने की मनरेगा के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा, दिए ये निर्देश
विजय कुमार केने (सहायक शिक्षक):
चुनाव कार्य के दौरान उन्हें भी नशे की हालत में पाया गया, जिसके चलते इस कड़ी कार्रवाई में उनका नाम शामिल किया गया है।




