Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    August 1, 2026

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    August 1, 2026

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    • केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र
    • 11 अगस्त को लॉन्च होगी नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज K100 Pro Max
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 1, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस जघन्य और अमानवीय आतंकी घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है और ऐसे कायराना कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्त की जाएगी, जो परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.