राजनांदगांव। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:15 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ जाएंगे।
डोंगरगढ़ में वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मंत्री शाम को रायपुर लौटकर शाम 6 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।




