रायपुर। Amit Shah visit to Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 जून से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे राजधानी रायपुर समेत नारायणपुर का दौरा करेंगे, जहां वे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, कई केंद्रीय संस्थानों का उद्घाटन करेंगे और नक्सल उन्मूलन अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
Read Also- अलग रह रही पत्नी पर पति ने किया हसिए से हमला, दुधमुंहे बच्चे को भी आई चोट
22 जून का शेड्यूल
Amit Shah visit to Chhattisgarh: गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1:40 बजे दिल्ली से रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक नवा रायपुर के अटल नगर में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 3:15 से शाम 4:15 बजे तक वे नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) के परिसरों का उद्घाटन करेंगे। शाम 4:20 से 6:20 बजे तक और फिर 6:50 से 7:50 तक होटल मेफेयर में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा और नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
Read Also- पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स बिना लगेज के पहुंचीं, यात्रियों ने किया हंगामा
23 जून का शेड्यूल
Amit Shah visit to Chhattisgarh: अगले दिन 23 जून को गृह मंत्री शाह सुबह 11:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नारायणपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:15 बजे वे इरकाभट्टी स्थित BSF कैंप पहुंचेंगे और 12:25 बजे नक्सल प्रभावित नेल्लानार ग्राम का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे BSF कैंप इरकाभट्टी में भोजन करेंगे और 2:20 बजे से कैंप में तैनात जवानों के साथ संवाद करेंगे।




