Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    September 11, 2026

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    September 11, 2026

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    • बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मंत्रियों ने पीएम आवास के हितग्राहियों के पाँव पखारे

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मंत्रियों ने पीएम आवास के हितग्राहियों के पाँव पखारे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 13, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। हम लोग पहाड़ी कोरवा है बाबू,  जंगल से जुड़े हैं, जो कुछ है हमारा सबकुछ जंगल ही है, हमारे पुरखे ही नहीं, हम लोग का जीवन संघर्षों के साथ ही बीता है किसी ने आँसू तक नहीं पोछा…किसी ने हमारी सुध नहीं ली, आज हमें साफ पानी..गाँव तक सड़क..गाँव में स्कूल…बीमारी से इलाज के लिए आयुषमान कार्ड और पक्का मकान दिया जा रहा है..हमें पैरों में खड़ा करने के साथ ही..हमारे पांव पखारे जा रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है। धन्यवाद उन सभी लोगों का, जिन्होंने हमारी सुध ली और हमें सम्मान दे रहे हैं। यह कहना है विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की पहाड़ी कोरवा फूलो बाई और शनी राम कोरवा का।

    Jammu के गांव में पाकिस्तानी कबूतर मिलने से हड़कंप, हरकत में आईं सुरक्षा एजेंसियां; हुआ ये खुलासा

    ये पहाड़ी कोरवा परिवार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आशियाना मिलने के बाद गृह प्रवेश से पहले केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों पाँव पखारने के पश्चात अभिभूत और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री  श्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों ने आज अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पाँव को पखारकर गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रदेश के 51 हजार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी।

    राजस्थान में पटरी पर लौट रही जिंदगी, बॉर्डर वाले जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले, नहीं होगा ब्लैकआउट

    जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरापाठ की रहने वाली फूलो बाई बताती है कि उनका जीवन संघर्षों से गुजरा। दो साल पहले पति के मौत के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई थीं। उनका कहना था कि पति जब तक जीवित थे तब तक उनको पूरा भरोसा था कि पक्का मकान एक दिन बना लेंगे, लेकिन असमय उनकी मौत ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वनांचलों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली है। प्रधानमंत्री जी की पहल से हम पिछड़ी जनजातियों के भाग्य खुल गए हैं। हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ पक्का आवास भी मिलने लगा है।

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल : महानदी तटबंध निर्माण और हाई मास्ट लाइट लगाने पर शुरू हुई कार्रवाई

    ग्राम ढेलवाडाँड़-बोकाई पंचायत जिला सरगुजा के पहाड़ी कोरवा शनी राम ने बताया कि जंगलों के आसपास रहते हमारी कई पीढ़ियां बीत गई। हमारी पीढ़ियों ने पानी भी ढोढ़ी का पीया। घास-फूस के घर में रहे और आंधी-तूफान, बारिश के दिनों में डर के साये में जैसे-तैसे जिंदगी काटी। हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन हमारी जिंदगी के कठिन दिन बहुरेंगे। अब पीएम जनमन से हमारे पक्के मकान बन गए। नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मिल रहा। इलाज के लिए कार्ड बन रहा है। गाँव तक पक्की सड़क बन रही है। हमारे पांव पखार कर सम्मान दिया गया वह एक सुखद अनुभूति है, यह हमारे आने वाली पीढ़ी की तकदीर बदलने की शुरूआत है, इसके लिए हम जितना भी आभार जताए..कम ही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.