यूनियन ग्रांट कमीशन ने छत्तीसगढ़ के 5 यूनिवर्सिटी के साथ-साथ देश की 157 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी घोषित कर दिया है। यूजीसी ने इसकी लिस्ट भी जारी की है। इनमें 108 सरकारी यूनिवर्सिटी 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और दो डीम्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। यूजीसी के मुताबिक, इन सभी यूनिवर्सिटीज ने लोकपाल नियुक्त नहीं किया इसके चलते इन्हें डिफाल्टर यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ के ये विश्वविद्यालय डिफाल्टर सूची में शामिल
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर
आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कामधेनू विश्वविद्यालय, अंजोरा दुर्ग
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़
इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नया रायपुर
महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय, पाटन
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर




