वलसाड़। गुजरात के वलसाड़ जिले के पारडी तालुका स्थित उमरसाडी गांव में बीएन इंडस्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गईं और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
सूचना मिलते ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की चार टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
आग से कंपनी का लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच के लिए वलसाड एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।




