रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी को आर्थिक अपराध अन्वेषण और एंटी करप्शन की टीम दिल्ली में हिरासत में लेने के बाद रायपुर पहुंची चुकी है। भाटिया को अब से कुछ देर में रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी।
भाटिया को पकड़ने के लिए रायपुर से ईओडब्लू और एसीबी के दो डीएसपी और तीन टीआई दिल्ली पहुंचे थे। यहां सूचना के आधार पर टीम ने भाटिया के ठिकाने में छापा मारा और फिर हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची है।
साथ ही ACB की अलग-अलग टीमों ने विजय भाटिया से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। रविवार सुबह से ही एजेंसी की टीमें दस्तावेजों की जांच और सबूत जुटाने में लगी हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी में ACB के 6 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।




