Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान

    September 9, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    September 9, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    • रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश
    • राज्य गठन के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में 21 सहायक संचालकों की एक साथ नियुक्ति, CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    • हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक
    • CGPSC साक्षात्कार की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल, 12-13 सितंबर को मॉक इंटरव्यू
    • साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मणिपुर में हिंसा भड़की, 5 जिलों में कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग

    मणिपुर में हिंसा भड़की, 5 जिलों में कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 9, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली/इंफाल। मणिपुर में मैतेई संगठन अरंबाई टेंगोल के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। 7 जून की रात से राज्य में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इंफाल, थौबल समेत घाटी के पांच जिलों में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की और सुरक्षाबलों से उनकी झड़प भी हुई है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

    प्रमुख नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा

    गिरफ्तार किए गए सभी लोग अरंबाई टेंगोल संगठन से जुड़े हैं, जिनमें प्रमुख नेता कानन सिंह भी शामिल हैं। उन्हें इंफाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने मई 2023 में राज्य में भड़की जातीय हिंसा से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में उनकी भूमिका का आरोप लगाया है। इसके बाद राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।

    IIM रायपुर में साय सरकार का चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से खुलती है गुड गवर्नेंस की राह

    हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही

    सख्त प्रतिबंधों के बावजूद जिलों में हिंसा जारी है। प्रदर्शनकारी सड़कों को जलते टायर, लकड़ी और मलबे से ब्लॉक कर रहे हैं। रात्रि के समय प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो रहे हैं। सुरक्षाबलों को भीड़ तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस, रबर की गोलियां और कुछ मामलों में जिंदा कारतूस तक का इस्तेमाल करना पड़ा।

    प्रशासनिक भवन बना निशाना

    रविवार शाम को थौबल जिले के याइरीपोक तुलिहाल क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने उप-विभागीय कलेक्टर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले इंफाल पूर्व के खुरई क्षेत्र में महिला समूहों ने बाहर रह रहे मणिपुर के सभी विधायकों को चेतावनी दी कि वे 10 जून शाम 6 बजे तक लौटें और सरकार गठन में मदद करें, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    राज्य में तनावपूर्ण माहौल

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार भी नजर बनाए हुए है। लगातार हो रही हिंसा और अस्थिरता से राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मणिपुर एक बार फिर जातीय तनाव की आग में झुलसता दिखाई दे रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.