Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Vistara आज भरेगी अपनी आखिरी उड़ान, Air India में होगा विलय

    Vistara आज भरेगी अपनी आखिरी उड़ान, Air India में होगा विलय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 11, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Vistara Air India Merger
    Vistara Air India Merger

    Vistara Air India Merger: टाटा ग्रुप की विस्तारा आज आखिरी बार उड़ान भरेगी। इसका मंगलवार यानी 12 नवंबर, 2024 को टाटा ग्रुप की एयर इंडिया में मर्जर की प्रक्रिया हो जाएगी। अब एयर इंडिया देश की इकलौती फुल सर्विस कैरियर रहेगी। पिछले 17 साल में फुल सर्विस कैरियर की संख्या 5 से घटकर सिर्फ 1 रह गई। इस मर्जर के बाद डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर एयर इंडिया का दबदबा बढ़ जाएगा।

    एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर क्यों
    एयर इंडिया देश की पहली एयरलाइन थी। इसकी शुरुआत 1932 में जेआरडी टाटा ने की थी। तब इसका नाम टाटा एयरलाइंस था। लेकिन, देश आजादी होने के बाद टाटा एयरलाइंस का राष्ट्रीयकरण हो गया और इसे एयर इंडिया नाम मिला। टाटा ग्रुप को हमेशा अपनी एयरलाइन न होने की कमी खलती थी और उसने 2013 में विस्तारा को शुरू किया।

    Read Also-  साउथ एक्टर दिल्ली गणेश का हुआ निधन, साउथ सुपरस्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

    Vistara Air India Merger:  हालांकि, सरकार ने जब एयर इंडिया का निजीकरण करने का फैसला किया, तो टाटा ग्रुप ने भावनात्मक लगाव होने की वजह से उसे भी खरीद लिया। लेकिन, दो एयरलाइन का संचालन असहज करने वाला था, तो टाटा ग्रुप ने साल 2022 में विस्तारा का एयर इंडिया में मर्जर करने का फैसला किया। यह मर्जर आज से प्रभावी भी हो जाएगा।

    अब विस्तारा के ऑपरेशन का क्या होगा?
    अब 12 नवंबर से विस्तारा की सभी उड़ानों का संचालन एयर इंडिया करेगी। टिकट बुकिंग भी एयर इंडिया की वेबसाइट से होगी। विस्तारा के 2.7 लाख ग्राहकों के टिकट एयर इंडिया को ट्रांसफर हुए हैं। लॉयल्टी मेंबर के प्रोग्राम महाराजा क्लब में ट्रांसफर होंगे। अब एयर इंडिया फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट वाली पैसेंजर सर्विस, दोनों को ऑपरेट करने वाली इकलौती डोमेस्टिक एयरलाइन होगी। उसकी इंटरनेशनल रूट पर हिस्सेदारी बढ़कर 50 फीसदी से अधिक पहुंच जाएगी।

    Read Also-  संयुक्त राष्ट्र में सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था… है और रहेगा

    Vistara Air India Merger:  साथ ही, वह इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन होगी। इस मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में हिस्सेदारी 25.1 फीसदी होगी, जो पहले विस्तारा में टाटा ग्रुप की साझीदार थी। मर्जर से एयर इंडिया का फ्लीट 144 से बढ़कर 214 विमानों का हो जाएगा। टाटा ग्रुप की लो कॉस्ट कैरियर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास भी 90 विमान है। एयर इंडिया ने 470 विमानों का ऑर्डर भी दिया है।

    विस्तारा ने कैसे बदली एविएशन इंडस्ट्री

    • विस्तारा एविएशन इंडस्ट्री में कई बदलाव लाई। यह एशिया की पहली एयरलाइन थी, जो फ्लाइट में स्टारबक्स कॉफी ऑफर करती थी।
    • विस्तारा फ्लीट में एयरबस ए321 एलआर जोड़ने वाली और विमानों की सफाई रोबोट्स से करने वाली भी देश की पहली एयरलाइन थी।
    • इसने इंटरनेशनल फ्लाइट में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू की। यह लॉयल्टी मेंबर्स को फ्री Wi-Fi देने वाली पहली एयरलाइन थी।
    • विस्तारा ने 9 जनवरी 2015 से अपना ऑपरेशन शुरू किया। इसने सिर्फ सात महीने में ही 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों हवाई यात्रा करा दी।
    • विस्तारा ने अपने पूरे ऑपरेशन के दौरान 5 करोड़ यात्रियों को उड़ान सेवाएं दी। इसने करीब 12 देशों के लिए सीधी उड़ान भरी थी।
    • फिलहाल यात्रियों को विस्तारा का अनुभव एयरक्राफ्ट, प्रोडक्ट और सर्विसेज के साथ मिलता रहेगा। इसमें फ्लाइट मेनू, कटलरी आदि हैं।
    • अभी विस्तारा का लोगो भी नहीं बदलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस, सीट, पर्पल गिफ्ट कार्ड, फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम, एक्स्ट्रा लगेज स्पेस जैसी सुविधाएं रहेंगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    air india air india and vistara merger air india news air india vistara air india vistara merger air india vistara merger news vistara air india vistara air india merger vistara airlines vistara merger with air india
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.