WEATHER ALERT IN CG: छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम 5 बजे से अगले 3 घंटों के दौरान बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव और नारायणपुर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
WEATHER ALERT IN CG: रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा EOW कोर्ट में पेश
तापमान में गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा और दूसरे सप्ताह से फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी।
मौसम में बदलाव का कारण
WEATHER ALERT IN CG: दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है:
Read Also- मेरी राजनीतिक हत्या कराना चाहती हैं सेंट्रल एजेंसियां- भूपेश बघेल
- 2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर आदि जिले।
- 3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर आदि जिले।
- 4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी आदि जिले।
Read Also- 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रिंटेड नकल कराते पकड़ी गई शिक्षिका, DPI ने किया निलंबित, जानिए पूरा मामला
गर्मी की वापसी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के तीसरे और चौथे सप्ताह में लू (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात में भी गर्म हवाएं महसूस होंगी।




